पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक्ति सेना ने फूंका निजी स्कूल प्रबंधन का पुतला

शक्ति सेना ने फूंका निजी स्कूल प्रबंधन का पुतला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | निजीस्कूलों में रिएडमिशन के खिलाफ शक्ति सेना ने स्कूल प्रबंधनों का पुतला दहन किया। इसका नेतृत्व सेना प्रमुख प्रदीप बर्मन कर रहे थे। बर्मन ने कहा कि अगस्त 2014 में रांची हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था कि निजी स्कूलों में रिएडमिशन की प्रथा खत्म की जाए। साथ ही सरकार को निर्देश दिया था कि स्कूलों में शुल्क एवं कापी- किताब का दर सरकार तय करे। लेकिन तत्कालीन झारखंड सरकार ने कोर्ट से तीन महीने का समय लेकर मामले को टाल दिया। अब नई सरकार गई है। इस सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। बर्मन ने कहा कि महंगाई के बाद स्कूल प्रबंधनों की मनमाना शुल्क और रि एडमिशन शुल्क से अभिभावक परेशान हैं। सरकार लोगों को इस समस्या से निजात दिलाए, वरना शक्ति सेना उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर संजय, रामाशंकर प्रसाद, सुनील कुमार, पप्पु वर्मा, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे।