- Hindi News
- वीडियो कांफ्रेंसिंग से डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
वीडियो कांफ्रेंसिंग से डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
झारखंंडके पुलिस डीजीपी राजीव कुमार ने वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया और बोकारो पुलिस के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया। साथ ही बोकारो पुलिस को कई दिशा निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में बोकारो समेत अन्य जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि शहर में चोरी और अन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इसे हर हाल में रोकना होगा। व्यवसायियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग पर उन्हांेने चैंबर आफ कामर्स के व्यवसायियों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दुकानों और दुकानों और आसपास के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही है। इससे अपराध रोकने में मदद मिलेगी। यह भी कहा कि बाद में स्थाई रूप से प्रशासन खुद यह व्यवस्था करेगा। एसपी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चोरियां अन्य अपराध रोकने के लिए रात में गश्ती बढ़ा दी गई है। बोकारो चैंबर आफ कामर्स के संरक्षक संजय बैद्य ने पुलिस द्वारा ट्रेकर के बजाय बाइक से गश्ती करने पर जोर दिया, क्योंकि अक्सर सड़कों और पुल पर जाम रहने के कारण ट्रेकर उसमें फंस जाते हैं और अपराधी फरार हाेने में सफल हो जाते हैं। इसलिए बाइक से गश्ती ज्यादा होनी चाहिए। साथ ही निर्देश दिया कि जो लोग एनएच जाम करते हैं उनकी वीडियो रिकार्डिंग कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गश्ती वाहन चालक को डीजल और पेट्रोल ज्यादा दिया जाए, क्योंकि अभी उन्हें जितना तेल मिलता है, वह कम है। डीजीपी ने बोकारो पुलिस को गरगा पुल सड़कों से जाम की समस्या को दूर करने के उपायों पर एक्शन लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अक्सर सड़कों पर जाम लगने से खास कर गंभीर रूप से घायल मरीजों काे अस्पताल पहंुचाने में काफी परेशानी होती है। यहां तक कि कभी-कभी मरीज अस्पताल पहंुचने के पहले ही रास्ते में दम तोड़ देते हैं। इसी तरह की परेशानी परिक्षार्थियाें को भी होती है। डीजीपी ने यह भी कहा कि जो लोग निजी तौर पर सुरक्षा लेना चाहते हैं, वह आवेदन दें, उन्हें सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीआईजी देव बिहारी शर्मा, सिटी डीएसपी सहदेव साव, मुख्यालय डीएसपी रजत मणि बाखला, चास एसडीपीओ मनीष टोप्पो, ट्रैफिक डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह, चैंबर के महामंत्री प्रकाश कोठारी, सिद्धार्थ आदि मौजूद थे