10वीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई
बोकारो| चासके सर्वोदय उच्च विद्यालय में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। विदाई समारोह मे कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को मैट्रिक परीक्षा के लिए परीक्षा प्रवेश पत्र भी दिया गया। इस बार इस विद्यालय के 721 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उन्हें प्रोत्साहित किया। सर्वोदय उच्च विद्यालय का परीक्षा केन्द्र चास कॉलेज चास में है।