निषादवंशीय वनभोज सह मिलन समारोह
बोकारो| महर्षिवेदब्यास परिषद बोकारो जिला इकाई का वनभोज सह मिलन समारोह 22 फरवरी को नगर उद्यान के वनभोज स्थल पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इस समारोह में सभी निषाद्वंशीय शामिल हों इसके लिए चंदनकियारी प्रखंड का दौरा जिलाध्यक्ष सरजू केवट के नेतृत्व में चंदनकियारी, पुपुनकी, चंद्रा, वेलुट, नाैडीहा, चंदनकियारी अादि का दौरा किया।