अमित मांझी का शहादत दिवस मनाया
बोकारो| शहीदअमित मांझी की तीसरा शहादत दिवस सरना स्थल सेक्टर 12 में मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने मांझी की तस्वीर पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ भगत ने की। लाल मोहन रजक ने कहा कि अमित मांझी एक कर्मठ और क्रांतिकारी नेता थे। इस अवसर पर रितवरण मांंझी, हीरालाल हांसदा, गोपाल, आदि मौजूद थे।