डाक कर्मियों की दी गई विदाई
बोकारो| सेक्टरदो स्थित प्रधान डाकघर प्रांगण में सेवानिवृत कर्मचारियों को भावपूर्ण विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता सोमनाथ मित्रा ने की। कर्मचारी चंद्रदेव सिंह, वीएन झा रमेश मिश्रा को शॉल और ट्राली बैग देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक डाक अधीक्षक अमित कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने अपने उद्गार व्यक्त किए। समारोह में रजत कुमार चटर्जी, जनसंपर्क निरीक्षक परशुराम दास, अशोक रजक, एपी सिंह, अमर मिश्रा, आरएन शुक्ला, राम प्रसााद, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।