दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई
बोकारो| पंडितदीन दयाल उपाध्याय महान विचारक, सादगी पसंद, विद्वान और प्रखर राजनीतिक विचारधारा के धनी थे। यह कहना है भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो का। वे धर्मशाला चौक स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित दीन दयाल की पुण्यतिथि समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि साधारण रहन-सहन, प्रसिद्धि से दूर, अहंकार रहित पंडितजी ने पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। भारतीय जनसंघ के महामंत्री के रूप में उन्होंने देश को नई राह दिखाई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, घनश्याम सिंह, धर्मवीर सिंह, करमचंद गोप, नरेश महतो, कृष्ण मोहन मिश्रा, डीके त्रिवेदी, सुदर्शन सिंह, विरंची सिंह चौधरी, लोचन पंडित, गणेश दत्ता, भीम कोड़ा, मनभूल सिंह, मुबारक अंसारी आदि उपस्थित थे।