पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुभम के पिता ने गिरफ्तारी के लिए लगाई गुहार

शुभम के पिता ने गिरफ्तारी के लिए लगाई गुहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| मृतकशुभम के पिता और धनबाद के डुमरा निवासी तुलसी महतो ने कोयलांचल क्षेत्र की आईजी तदासा मिश्रा से मिलकर शुभम के हत्यारों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। उन्हाेंने आईजी को एक पत्र भी सौंपा है। इसमें उन्होंने बताया है कि बीते 31 अगस्त 2013 की शाम उनके पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उन्होंने इस कांड में मंटू महतो, घलटू महतो, प्रवीण पांडेय, संतोष पांडेय, प्रदीप पांडेय और अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। साथ ही उन्हाेंने कहा कि डीआईजी द्वारा किए जा रहे जांच की रफ्तार धीमी है।