बोकारो| हरला थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दाे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी सेक्टर नौ के ही महुंआर का रहने वाला शंकर रवानी है। दूसरा भुनेश्वर साव उर्फ टेनी है, जो सेक्टर नौ बी के स्ट्रीट 17 का निवासी है। दोनों पर हरला थाना क्षेत्र में ही गोली चलाने का आरोप है।