पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों ने निकाला मशाल जुलूस

मजदूरों ने निकाला मशाल जुलूस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो थर्मल| मजदूरसंगठन समिति के बैनर तले ठेका मजदूरो ने आठ सूत्री मांगों लेकर डीवीसी बी प्लांट मुख्य द्वार के पास से मशाल जुलूस निकाला। जुलूस बोकारो थर्मल के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए प्लांट गेट पहुंचकर सभा की। यहां बोकारो थर्मल में बनाए जा रहे नए प्लांट में कार्यरत मजदूरों को कंपनी द्वारा की जा रही छंटनी से नाराज थे। सभा की अध्यक्षता रघुवर सिंह ने की संचालन रामचंद्र महतो ने किया। यहां वक्ताओं ने कहा कि नए प्लांट निर्माण करा रहे कंपनी काम रहते मजदूरों को हटा रही है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो 12 फरवरी से टुलडाउन हड़ताल की जाएगी। मौके पर गणेश राम, रज्जाक अंसारी, अनीता सकुजा, लक्ष्मी देवी, अमरनाथ सिंह, रघुवर सिंह, रामचंद्र महतो, संजय तुरी, संदीप कुमार आदि लोगों ने संबोधित किया।