पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 फरवरी तक पीडीसी दुकानों की करें री टैगिंग : सचिव

20 फरवरी तक पीडीसी दुकानों की करें री-टैगिंग : सचिव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्य आपूर्ति और समाज कल्याण के सचिव विनय कुमार चौबे ने जिला समाहरणालय में उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आपूर्ति विभाग और समाज कल्याण की प्रगति का जायजा लिया। इस मौके पर उपायुक्त राय महिमापत रे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया गया जिले के सभी पीडीएस दुकानों में 20 फरवरी तक री-टैगिंग कर लिया जाए। नए राशन कार्ड बनाने के लिए फॉर्म का सत्यापन जल्द कर लें। सचिव ने खाद्य उठाव में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। सचिव ने सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा करते हुए वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन वितरण में तेजी लाने काे कहा। आंगनबाड़ी केंद्र का डाटा राज्य के पोर्टल के माध्यम से सत्यापित की जाएगी। सीडीपीओ अपने क्षेत्र में जाकर योजनाओं का निरीक्षण करें। बैठक में डीडीसी अरविंद कुमार, कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार, डीएसओ विपिन उरांव आिद पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...