पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी

13 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली चोरी के खिलाफ शनिवार को चास ग्रामीण, चास शहरी और बालाडीह थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में बिजली विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करने वाले तेरह लोगों के खिलाफ चास और बालीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। िबजली िवभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश प्रसाद सिन्हा के आदेश पर विशेष छापेमारी की गई। छापेमारी के लिए दो टीमें बनाई गई। इसमें पुलिस बल का भी सहारा लिया गया। औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई लोग टोका फंसा कर घरों में बिजली इस्तेमाल करे रहे हैं।

चासग्रामीण में पांच पर मामला दर्ज | चासग्रामीण क्षेत्र के केके सिंह कॉलोनी निवासी योगेंद्र कुमार, चीरा चास निवासी वीरेंद्र दास लाल, चीरा चास संदीप नारायण, राणा नागेश्वर सिंह और प्रवीण प्रकाश पाठक पर चास थाने में िबजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया। जांच दल में कनीय अभियंता अरूण कुमार तिग्गा, एके झा आदि थे।

चासशहरी में तीन पर मामला दर्ज | चासशहरी क्षेत्र के तीन लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इनमें रामनगर कॉलोनी निवासी नंदकिशोर, विश्वनाथ गुप्ता और रामचंद्र वर्मा शामिल हैं। जांच दल में सहायक अभियंता पीएन प्रसाद और प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट रामाधार सिंह थे।

बालीडीहथाने में तीन पर मामला दर्ज | चासशहरी क्षेत्र की जांच टीम ने बालीडीह थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के गणपत सिंह, शिवनाथ सिंह, मिहि लाल सिंह, कर्मचंद सिंह और दुर्गा सिंह पर बिजली चोरी का मामला थाने में दर्ज कराया गया।

खबरें और भी हैं...