पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सतनपुर का बदल गया हुलिया आजआएंगे मुख्यमंत्री

सतनपुर का बदल गया हुलिया आजआएंगे मुख्यमंत्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतनपुर वासियों से रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को रू-ब-रू होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के बहाने गांव का कायाकल्प किया जा रहा है। गांव के काली मंदिर मैदान में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री 71 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटा है। गांव की सड़कों को साफ किया जा रहा है। छोटे-छोटे गड्ढे भरे जा रहे हैं, नए पोल गाड़े जा रहे हैं, जर्जर बिजली के तारों को बदला जा रहा है। पंचानन राजबाला उच्च विद्यालयों में सीएम के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। गांव को चकाचक करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है, ताकि व्यवस्था में काेई कमी रह जाए। मुख्यमंत्री योजना बनाओ अभियान में हिस्सा लेने रहे हैं। गांव के लोगों से योजना बनाने के मकसद से बात करेंगे। कार्यक्रम में वार्ड 15, 16 17 के ग्रामीण हिस्सा लेंगे।

सरकार के आगमन की तैयारी में जुटे गांववासी : योजनाबनाओ अभियान में हिस्सा लेने रहे मुख्यमंत्री से गांव के लोगों की बहुत सी आशाएं जुड़ी हुई हैं।

डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण

शनिवारको उपायुक्त राय महिमापत रे, एसपी वाईएस रमेश और उपविकास आयुक्त अरविंद कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उद्घाटन और शिलान्यास को लेकर 20 योजनाओं के शिलापट्ट तैयार किए जा रहे हैं।

नहीं मिलती वृद्धा पेंशन

वार्डसंख्या-17 के दशरथ गोराई नेकहा कि तालाब सूख गए हैं। गांव के लोगों को वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है। सभी को राशन कार्ड नहीं मिला है। मुख्यमंत्री के आने पर सड़क और बिजली ठीक किए जा रहे हैं।

स्कूलमें बाउंड्री नहीं

वार्ड18 के उज्जल महादानी नेकहा कि पंचानन राजबाला हाई स्कूल 1959 में बना है। बिना बाउंड्री का स्कूल है। स्कूल में करीब 624 छात्र-छात्राएं हैं। स्कूल में एक शौचालय है। दो चापानल है। मैट्रिक के बाद गांव के बच्चों को आगे की पढ़ाई के दस किमी का सफर करना पड़ता है।

17को मिला राशनकार्ड

वार्ड19 के पंचायत समिति सदस्य बनानी भट्टाचार्य नेकहा कि बंगाली टोला की आबादी लगभग 1500 है। अभी तक सिर्फ 17 लोगों को ही राशन कार्ड मिला है। मशीन खराब होने के कारण पांच-छह दिनों में एक बार जलापूर्ति होती है। तालाब की दशा खराब है। स्वास्थ्य सेवा की कोई व्यवस्था नहीं है।

पहली बार गांव में रहे हैं सीएम

मुख्यमंत्रीके आगमन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री सतनपुर में रहे हैं। सीएम के आने से गांव की सड़कें, बिजली के तार और पानी टंकी को दुरूस्त कर दिया गया है। गांव वालों का कहना है कि सांसद चुनाव जीतने के बाद एक बार भी गांव में नहीं आएं।

खबरें और भी हैं...