प्रताड़ना से तंग महिला ने फांसी लगाई
बोकारो | प्रताड़नासे तंग आकर शनिवार को पटेल मार्केट, चास पूनम देवी (35) ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पाकर चास थाना प्रभारी कमल किशोर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चास अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।