मारपीट की घटना से दहशत में अधिकारी
बोकारो थर्मल | डीवीसीप्लांट का निर्माण कार्य करवा रही पावर मेक कंपनी के साईड इंचार्ज सूबा राजू के साथ किए गए मारपीट का मामला बोकारो थर्मल थाना में दर्ज कर लिया गया है। इसमें कंजकिरो निवासी पिंटू कुमार, प्यारेलाल सहित 25 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। विदित हो कि पिटाई करने वाले लोग बाहरी मजदूरो को भगाने एवं स्थानीय लोगों को काम में रखने की मांग कर रहे थे।