सिटी रिपोर्टर | बोकारो
सिटी रिपोर्टर | बोकारो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया के अभियान को ऊंचाई तक पहुंचाने में आशालता के दिव्यांग भी हाथ बटाएंगे। वे प्रधानमंत्री मोदी के कौशल विकास योजना के सपनों को पूरा करेंगे। इसके लिए आशालता के पंद्रह बच्चों का नामांकन किया गया है। इनमें से दस के नाम पर मुहर लग गई है। अब ये दिव्यांग आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण हासिल करेंगे। इन्हें डाटा इंट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण हासिल करने के बाद इन बच्चों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। व्यवसायिक प्रशिक्षण हासिल करने के बाद ये बच्चे आत्मनिर्भर बन जाएंगे।
ये थे मौजूद
मौकेपर आशालता केंद्र के निदेशक भवानी शंकर जायसवाल, आशालता स्कूल के प्राचार्य पीके दुबे, वीरेश सिन्हा एवं आईएसआईटी के मन्नू श्रीवास्तव भी मौजूद थे।