दो गुटों में मारपीट एक घायल, एक हिरासत में
बोकारो थर्मल | डीवीसीकेंद्रीय मार्केट स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के समीप दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें बरवाबेड़ा निवासी छात्र राजन अंसारी घायल हो गया। उसने कहा कि वह शराब दुकान के बगल स्टूडियो में फोटो लेने गया था। वहां पर कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे, मना करने पर वे मारपीट करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया।