दो को विस्थापित काटेंगे नहर
बोकारो| विस्थापितसंयुक्त परिवार की बैठक मंजूर भवन, सिवनडीह में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 फरवरी से पहले अगर विस्थापितों के अधिकार को लेकर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो दो मार्च को नहर काटो आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए बोकारो इस्पात प्रबंधन जिम्मेवार होगा। अपनी मांगों के संबंध में विस्थापित संयुक्त परिवार कल मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी ज्ञापन सौंपेगा।