पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 को गौवंश बचाने की विनती करने आएगा रथ

15 को गौवंश बचाने की विनती करने आएगा रथ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौवंश को बचाने की विनती करने के लिए विनती रथ यात्रा का आगमन 15 फरवरी को बोकारो के जैनामोड़ में होगा। रथ यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विनती अभियान तैयारी समिति की बैठक भी हुई है। जिसमें प्रभारियों की नियुक्ति हुई। कार्यक्रम प्रमुख शशिभूषण ओझा ने पत्रकारों को बताया कि 15 और 16 फरवरी को जिले में रथ भ्रमण करेगा। 15 को जैनामोड़ में आने के बाद 11 बजे बहादुरपुर में आमसभा, बांधडीह से कटका होते हुए चैनपुर, झोपरो, दुधीमाटी, सिजुआधाम में यह रथयात्रा पहुंचेगी। 16 को सतनपुर, पुलिस लाइन, सेक्टर बारह दुंदीबाग में स्वागत सभा, यहां के बाद बाइपास रोड, धर्मशाला चौक, आईटीआई मोड़, जाेधाडीह मोड़, तालगड़िया मोड़, चीराचास में नुक्कड़ सभा, राममंदिर, माॅल, थाना मोड़, नया मोड़, एलएच गौशाला में रथ पहुंचेगा। 17 फरवरी को एलएच गौशाला से तेलीडीह चास, बहादुरपुर चास गौशाला होते हुए जमशेदपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जिम्मेवारी अशोक सिंह को दी गई है। वहीं दूसरे दिन यात्रा प्रमुख की जिम्मेवारी संजय पांडेय को दी गई है।

खबरें और भी हैं...