पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिसरी में मुठभेड़ तीन नक्सली ढेर

तिसरी में मुठभेड़ तीन नक्सली ढेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. झारखंड और बिहार की सीमा पर तिसरी लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के दलदलीय जंगल में शुक्रवार की देर रात हुए नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने तीनों नक्सलियों के शवों को जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में एक एसएलआर, थ्री नट थ्री का दो राइफल, बड़ी संख्या में कारतूस, एक डिजिटल कैमरा, पानी का बोतल, फेस वास क्रीम और दो बैग आदि शामिल है।

उक्त जानकारी बोकारो के अभियान आईजी मुरारीलाल मीणा, सीआरपीएफ के आईजी आरके मिश्रा, गिरिडीह एसपी क्रांति कुमार गड़िदेशी और सातवीं बटालियन गिरिडीह के कमांडेंट आरके सिंह ने ने संयुक्त रूप से गिरिडीह में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के हैं, वहीं एक नक्सली के बारे में पता नहीं चला है। प्रेस कांफ्रेंस में अधिकारियों ने बताया कि यह गिरिडीह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित लखारी गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट हीरा झा के शहीद होने की घटना का बदला नक्सलियों से ले लिया है। तीनों शवों को गिरिडीह लाया गया है।

दो नक्सली हुए घायल

पुलिस ने मुठभेड़ में जहां तीन नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं इस घटना में कई नक्सली जख्मी भी बताए जाते हैं। इधर अभियान के आईजी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि घटना स्थल का मुआयना करने से स्पष्ट हुआ है कि दो नक्सली जख्मी भी हुए हैं, जिन्हें उनके साथी ले भागने में सफल रहे हैं।


निमियाघाट से कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
गिरिडीह पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान डुमरी डुमरी थाना क्षेत्र के बरंगडा स्थित मस्जिद के पास कुख्यात नक्सली नवीन अंसारी को गिरफ्तार किया है। नवीन निमियाघाट थाना क्षेत्र के फरसाबेड़ा गांव का निवासी है। उसके खिलाफ डुमरी थाना कांड संख्या 32/10 दिनांक 23 मई 2010 के तहत आईपीसी 25 (1-बी) 28/33 आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट, 13 यूपीए एक्ट में वांछित था। इसके विरुद्ध अलग थाना क्षेत्रों में 13 मामले दर्ज हैं।