60 एएनएम का लिया गया साक्षात्कार
साक्षात्कार में उपस्थित स्थापना समिति के सदस्य।
> अनुबंध पर बहाल एएनएम को ही नियमित करने को साक्षात्कार
भास्कर न्यूज. बोकारो
2005 से अनुबंध पर बहाल एएनएम को नियमित करने का रास्ता साफ हो गया है। इन एएनएम की संविदा को नियमित करने के लिए जिला परिषद के अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सभी 60 एएनएम का साक्षात्कार कैंप दो स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में लिया गया। साक्षात्कार के पूर्व सभी एएनएम के प्रमाण पत्र की जांच कर उनकी मेधा सूची तैयार की गई। तैयार मेधा सूची के आधार पर ही इन सभी एएनएम का साक्षात्कार लिया गया।
साक्षात्कार के लिए पहुंची इन एएनएम से उनके कार्य से संबंधित प्रश्न के उत्तर पूछे गए। साक्षात्कार में जिला स्थापना समिति के सदस्य उपायुक्त की अनुपस्थिति में अपर समाहर्ता डा संजय कुमार, सिविल सर्जन डा शशिभूषण सिंह, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डा राजश्री रानी, जिला मलेरिया पदाधिकारी अनिल कुमार पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित थे।