पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी कर्मी देंगे एक दिन का वेतन

सरकारी कर्मी देंगे एक दिन का वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. जम्मू-कश्मीर में आई विनाशकारी बाढ़ से पीड़ितों के सहायतार्थ जिला प्रशासन के कर्मी एक दिन का वेतन बाढ़ राहत कोष में जमा करेंगे। इसकी शुरूआत उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने 5001 रुपए राहत कोष में जमा कर की। डीसी ने जिले के सभी प्रखंड, अंचल सहित सभी कर्मियों से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा है।
उन्होंने सभी लोक उपक्रमों, समाजसेवियों, व्यवसायियों, चैम्बर ऑफ कामर्स, लायंस क्लब सहित सभी आम जनों से आपदा राहत कोष में राशि जमा करने का आह्वान किया है। डीसी ने इसके लिए जिला आपदा राहत कोष के एसडीआरएफ के नाम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चास कोर्ट एरिया में खाता संख्या 33211579174 खुलवाया है।