बोकारो. अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार डागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चास नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार से मिला। इस दौरान उन्हें मजदूरों की विभिन्न मांगो से अवगत कराया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सफाई मजदूरों को बैंक के माध्यम से वेतन भुगतान, मजदूरों को पहचान पत्र देने, पीएफ काटने और स्थाईकरण करने आदि मांग रखा गया।
कार्यपालक पदाधिकारी ने इन मांगो पर नियमसंगत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सफाई मजदूरों को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो जवाबदेह अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव राजपाल महरौलिया ने कहा कि मजदूरों को संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। उनके साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में रामनगीना, फतेह सिंह महरौलिया, करण सिंह महरौलिया, अनूप हरि, भोला हरि आदि शामिल थे।