पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक से मिले गृहरक्षक

विधायक से मिले गृहरक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. झारखंडगृहरक्षा वाहिनी संघ का प्रतिनिधमंडल डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो से मिला। इस दौरान सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा से उन्हें अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी नौ सूत्री मांगो से विधायक महतो को अवगत कराते हुए सरकार से अविलंब पहल कराने की मांग की। इस दौरान विधायक ने आश्वासन दिया कि 15 सतंबर को वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संघ के सदस्यों की वार्ता कराएंगे और उन्हें हर हाल में हक दिलाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में सचिव राजेश कुमार रवि, परशुराम महतो, रोबिन कुमार डे, नीरज ठाकुर, चंदन ठाकुर, राजेश महतो, मनू प्रजापति, नरेश महतो आदि शामिल थे।