पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. एकलनारी सशक्ति संगठन के बैनर तले चास प्रखंड के सतनपुर सामुदायिक भवन में एकल महिलाओं को आजीविका के साधनों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण में चास और चंदनकियारी प्रखंड के 26 स्वयं सहायता समूहों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। यहां नवजीवन सोसायटी के विकास पांडेय ने आपसी संचार एवं सबों की सहभागिता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कालीचरण सिंह, जगेश्वर महतो, पंचायत समिति सदस्य नुनीबाला मरांडी, रिंकू सिंह, सुमित्रा बाला, लक्ष्मी सोरेन, रीता सरकार आदि उपस्थित थे।