डीसी से इलाज कराने की गुहार
बोकारो. शक्तिसेना प्रमुख प्रदीप बर्मन ने उपायुक्त को पत्र लिखकर बीजीएच में इलाज करा रही गंभीर रोगी के बेहतर इलाज कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि पिपराटांड़ निवासी कन्हैया लाल की बेटी कविता कुमारी बीजीएच के गांधी वार्ड में मौत और जिंदगी से जूझ रही है। इलाज के क्रम में कन्हैया का सारा पैसा समाप्त हो चुका है। वहीं बीजीएच ने इसे रांची स्थित अपोलो ले जाने की सलाह दी है। लेकिन मरीज के पिता के पास इतनी राशि नहीं है कि बीजीएच का बिल भुगतान कर सके। मरीज के पिता दैनिक मजदूर हैं। इनके पास इतना पैसा नहीं है कि घर का खर्चा चला सके। उन्होंने उपायुक्त से इस विषय पर गंभीरता से विचार कर सहायता करने का आग्रह किया है।