पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मातृभाषा को गर्व के साथ अपनाएं

मातृभाषा को गर्व के साथ अपनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. बीएसएल के सीईडी विभाग में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाप्रबंधक (यांत्रिक)एसपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में उप महाप्रबंधक(सीईडी)शालीग्राम सिंह, सहायक महाप्रबंधक(सीईडी)केके गुप्ता, सहायक प्रबंधक (सीईडी) सह विभागीय हिन्दी अधिकारी डीके ईश्वर, राजभाषा विभाग के प्रतिनिधि सहायक प्रबंधक शंभू शरण सिंह समेत अन्य वरीय अधिकारी कर्मी उपस्थित थे।
कार्यशाला के आरंभ में सहायक प्रबंधक (सीईडी)विभाष चन्द्रा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। तदुपरांत ईश्वर ने विभाग में हिन्दी प्रयोग की स्थिति पर एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी भाषा का प्रयोग करना हमारा संवैधानिक एवं नैतिक दायित्व है। राजभाषा होने के साथ-साथ आम लोगों में सद्भावना एवं भाईचारा बढ़ाने वाली संपूर्ण राष्ट्र की एक संपर्क भाषा भी है। उन्होंने कर्मियों को देश की मातृभाषा को गर्व से अपनाने का आहवान किया। शालीग्राम सिंह ने अपने संबोधन में कर्मियों को कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग द्वारा राजभाषा लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
तदुपरांत शंभू शरण सिंह ने भारत सरकार की राजभाषा नीति, निर्धारित लक्ष्य इत्यादि की जानकारी कर्मियों को दी। इस अवसर पर आलेख, हिन्दी ज्ञान एवं आशु व्याख्यान प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी एवं विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला का संचालन सहायक प्रबंधक(सीईडी)महेन्द्र कुमार ने किया। अंत में केके गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।