पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इसबार सेक्टर नौ में दिखेगा बिरला मंदिर

इसबार सेक्टर नौ में दिखेगा बिरला मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. इस वर्ष दुर्गा पूजा में सेक्टर नौ वैशाली मोड़ के मैदान में कोलकाता के बिरला मंदिर के दृश्य जैसा पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल की ऊंचाई 110 फीट जबकि चौड़ाई 115 फीट होगी। पंडाल को बनाने के काम में कोलकाता के याकूब अंसारी के साथ 30 कारीगर लगे हुए हैं। यहां इस वर्ष बंगला मूर्ति सुनहरे रंगों में आकर्षक दिखेगी।

प्रतिमा बनाने के काम में 10 कारीगर लगे हुए हैं। श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीएसएल की ओर से अग्निशमन की पूरी व्यवस्था रहेगी। पंडाल में चार तथा पंडाल के बाहर मेला गेट पर चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

चारों ओर बने गेट लोगों को मेले तक पहुंचाएंगे

वैशाली मोड़ पूजा पंडाल तक लोग आसानी से बिना राह भटके पहुंच सकेंगे। इसके लिए पूजा समिति की ओर से पंडाल के चारों ओर बनाए गेट पंडाल की ओर अंकित करेंगे। बी रोड, वैशाली मोड़, पोस्ट ऑफिस रोड, काली बाड़ी मंदिर रोड में आकर्षक लाइट वाले गेट लोगों को पंडाल तक पहुंचाने में सहायता प्रदान करेंगे। पूजा को सफल बनाने में समिति के महासचिव तरुण, उप महासचिव छोटू, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, उप कोषाध्यक्ष गिन्नी, प्रधान मेला प्रभारी सुनील कुमार, व्यवस्थापक आनंद, पप्पू सिंह, मेला प्रभारी जितेंद्र आदि लगे हुए हैं।