पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुलपति ने किया दौरा

कुलपति ने किया दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. विनोबाभावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा. गुरदीप सिंह ने विस्थापित कालेज बालीडीह का भ्रमण किया। बोकारो में चल रहे सेमिनार में शामिल होने के लिए बोकारो आने के क्रम में कुलपति विस्थापित कालेज पहुंचे। कुलपति का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सत्यजीत कुमार सिंह एवं प्रो. जेएल सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। विस्थापित महाविद्यालय में भ्रमण के दौरान महाविद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था एवं अनुशासन का अवलोकन कुलपति ने किया। कालेज में चल रही स्नातक खंड एक की कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण ढंग से चल रही परीक्षा पर डा. सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की। कुलपति ने कहा कि व्यवस्थित कार्यशैली एवं अनुशासन से महाविद्यालय का विकास होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।