मोदी यूथ ब्रिगेड ने की नुक्कड़ सभा
बोकारो। नरेंद्रमोदी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक सतीश सिंह ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों पर नुक्कड़ सभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें ताकि झारखंड में जो विकास कार्य अवरुद्ध है वह पूरा हो सके।