पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्यन सेंटर डीएवी क्वार्टर फाइनल में

आर्यन सेंटर डीएवी क्वार्टर फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| अतुलकी शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से डीएवी पब्लिक स्कूल ने आइस पैक अकादमी को 5 विकेट से तथा अरशद की घातक गेंदबाजी और जसदेव सिंह की शानदार बल्लेबाजी की मदद आर्यन क्रिकेट सेंटर ने बीएसएल सब जूनियर क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर बोकारो जिला प्लेट ग्रुप टी-20 नाक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मंगलवार को खेले गए मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएसएल सब जूनियर ने फरमान के 31, राहुल के 22 शम्मी कांत के 23 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन बनाए। अरशद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर 3 अमीर सिद्दीकी ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए आर्यन सेंटर ने जसदेव सिंह के 26, संदेश मंगल के 23-23 तथा गुरदाल सिंह के 22 रनों की मदद से 18.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मैच जीत लिया।