- Hindi News
- क्षमता के अनुरूप शुरू हुई कोयले की ट्रांसपोर्टिंग
क्षमता के अनुरूप शुरू हुई कोयले की ट्रांसपोर्टिंग
बेरमो| बोकारोउपायुक्त उमाशंकर के निर्देश पर एसडीएम बेरमो भुवनेश प्रताप सिंह ने सीसीएल के ढोरी, बीएंडके कथारा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक और कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे ठेकेदार क्षमता के अनुरूप ट्रांस्पोर्टिंग आदेश का पालन करने लगे हैं। बीएंडके जीएम रामविनय सिंह ने कहा कि बेरमो एसडीएम के निर्देश पर कोयले की ट्रांसपोर्टिंग भार क्षमता के अनुरूप शुरू करा दिया गया है। साथ ही ट्रांसपोर्टरों से भी मदद की अपील की है। विदिति हो कि एसडीओ ने वार्ता कर एक महीने का समय देते हुए कहा था कि कोयले की ट्रांसपोर्टिंग भार क्षमता के अनुसार छह चक्के ट्रक का ग्रोस वेट 16 टन 200 और 10 चक्के ट्रक 25 टन ग्रोस वेट हो। जिसका सीसीएल प्रबंधन ने पालन करते हुए रविवार से शुरू कर दिया है। बेरमो ट्रक आॅनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि एसडीएम बेरमो भुवनेश प्रताप सिंह के पहल पर एसोसिएशन स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि भार क्षमता ट्रांसपोर्टिंग में अनुपातिक दर पर भाड़ा वृद्धि की जाए। मौके पर श्रीकांत सिंह, पशुपति सिंह, रंजीत विश्वकर्मा, पिंटू यादव, अखिलेश सिंह, मनोज साव, मो मुमताज, मो राजा, सुनिल आदि मौजूद थे।