स्वरूपानंद का आविर्भाव दिवस मना
बोकारो| चासके जामगोड़िया ओंकारपीठ आश्रम में श्री श्री स्वामी स्वरूपानंद ब्रह्मचारी का आविर्भाव दिवस संपन्न हुआ। आविर्भाव दिवस श्री श्री नित्यसुंदर ब्रह्मचारी द्वारा प्रतिष्ठित आश्रम में मनाया गया। पिछले तीन दिनों से चल रहे इसे आविर्भाव दिवस के अंतिम दिन प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं संवेत उपासना, प्रवचन एवं योग शिक्षा का आयोजन हुआ। इसके बाद दोपहर खिचड़ी प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड एवं बंगाल के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यहां बाहर से आए गुरु भाई-बहनों के रहने की व्यवस्था की गई थी।