पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोकारो मैथिली महोत्सव 14 को

बोकारो मैथिली महोत्सव 14 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैथिलीभाषियों की प्रतिष्ठित संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद की कार्यकारिणी आमंत्रित सदस्यों की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में सोमवार की शाम छह बजे से सेक्टर 4 मजदूर मैदान में इस्पातांचल स्वदेशी मेला में मिथिला सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बहुभाषी कवि सम्मेलन तथा शनिवार, 14 फरवरी को मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित होने वाले बोकारो मैथिली महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में परिषद के वार्षिक सदस्यता अभियान को गति देने तथा वार्षिक कैलेंडर प्रकाशन पर भी विचार हुआ। बैठक में परिषद के महासचिव हरि मोहन झा, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर राय, सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्देशक विजय कुमार मिश्र अंजु, मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के सचिव अविनाश कुमार झा सहित तुला नंद मिश्र, गणेश चन्द्र झा, रवीन्द्र झा, राजीव कंठ, सुनील मोहन ठाकुर, गंगेश कुमार पाठक, सुधांशु शेखर झा, मनोज कुमार झा, डा. सन्तोष कुमार झा, अरुण पाठक, अमन कुमार झा, चंद्रिका मंडल आदि उपस्थित थे। परिषद के महासचिव हरि मोहन झा ने बताया कि 14 फरवरी को आयोजित होने वाले मैथिली महोत्सव में स्थानीय नवोदित कलाकारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ कलाकार भी मैथिली लोकगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

मिथिला सांस्कृतिक परिषद के सदस्य।