रविदास विचार गोष्ठी का आयोजन
बोकारो | संतरैदास स्कूल में रविदास विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डा. हरवंश प्रसाद ने कहा कि रविदास जी ने मानव प्रेम और समरसता का संदेश दिया है। एसडीएम बिहारी प्रसाद ने गुरु रविदास के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस अवसर पर द्वारिका प्रसाद, डीडी राम, सुरेश बैठा, डीसी प्रसाद, अवधेश दास, परशुराम प्रसाद, कृष्णा दास, महेश प्रसाद, आरएस राम, चतुर्गुण राम, रामप्रवेश राम, रामबचन राम, धर्मेंद्र, मदन आदि उपस्थित थे।