पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डकैती की साजिश रचते छह धराए

डकैती की साजिश रचते छह धराए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने रविवार की शाम को डकैती की एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन छह लोगों में एक महिला भी थी। जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़-फुसरो रोड़ पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के सामने एक जेन स्टेलो कार नंबर जेएच 01 एसटी 1837 करीब एक घंटे से खड़ी थी। इसे 200 मीटर दूर एक बगैर नंबर की सफेद रंग की टाटा नैनो कार भी खड़ी थी। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर आसपास के लोगों को उन पर शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना जरीडीह थाने को दी। थोड़ी देर के बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर कार स्टार्ट कर उसमें सवार लोग भागने लगे। यह देख पुलिस ने लोगों की मदद से सभी कार सवारों को पकड़ लिया। दोनों गाड़ियों में छह लोग सवार थे और ग्रामीणों के अनुसार उनके पास हथियार भी थे। पकड़े गए लोगों में रांची के चर्च रोड निवासी रमाशंकर सिंह, बरियातु निवासी मनोज कुमार, हरमू निवासी विनोद कुमार विश्वकर्मा, रातू रोड निवासी सुनिल कुमार और रांची की ही प्रीति नामक महिला और चंद्रपुरा निवासी राजीव कुमार शामिल हैं।

घटना शाम की है। पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग बैंक के एटीम से रुपए लूटने की फिराक में थे। वहीं पकड़े लोगों ने अपनी सफाई में बताया कि वे लोग रांची के मोहराबादी में एक जमीन के संबंध में आपस में बातचीत कर रहे थे।

अपराधियों में युवती भी थी शामिल