बोकारो | समाजसेवी संस्था युवा विकास संगठन ने राजू दास के घर जाकर उनके परिजनों को आर्थिक मदद की। उल्लेखनीय है कि तीन माह पहले दुर्घटना में घायल होने के बाद राजू कोमा में चला गया है। उसके परिजनों के पास इलाज कराने का पैसा नहीं है। परिजन भुखमरी की स्थिति में हैं।