पोलो चैम्पियनशिप के लिए हुई बैठक
बोकारो| आगामी13 से 15 तक जैप चार परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय महिला साइकिल पोलो प्रतियोगिता की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इस संबंध में रविवार को पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बैठक की। मौके पर ठाकुर ने कहा कि आयोजन समिति के अध्यक्ष सह पुलिस अधीक्षक बोकरो जितेंद्र कुमार सिंह के संरक्षण मार्गदर्शन में होने वाली आयोजन को ऐतिहासिक यादगार बनाया जाएगा। बैठक में योगेंद्र कुमार, रविकांत सिंह, चंदन कुमार, रवि शर्मा आदि उपस्थित थे।