पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक से मिला गृहरक्षकों का दल

विधायक से मिला गृहरक्षकों का दल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलइंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में गृहरक्षावाहिनी के सदस्यों के एक दल ने बोकारो के विधायक विरंची नरायण से मुलाकात की। दल के सदस्यों ने विधायक को अपना नौ सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए गृहरक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। मांगपत्र में पुलिस बहाली में समान वर्ग के लिए 35 वर्ष तथा होमगार्ड के जवानों को बहाली में 5 वर्ष की छूट, दैनिक भत्ता 500 रुपए करने, बिहार-बंगाल की तर्ज पर 11 महीने की ड्यूटी सुनिश्चित करने आदि मांगों को पूरा करवाने का आग्रह किया। अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में आए गृहरक्षकों की समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए विधायक विरंची नरायण ने सरकार के समक्ष रखकर दूर कराने का आश्वासन दिया। विधायक से मिलने वालों में हीरा चौधरी, मंटू, मनीष, एन मंडल, अजय कुमार, वीरू कुमार, संतू, अमरेंद्र, मुकेश सिंह आदि शामिल थे।