- Hindi News
- शिक्षकों को सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण आज से
शिक्षकों को सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण आज से
सरकारीउच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षकों को पांच दिवसीय सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम रामरुद्र +2 उच्च विद्यालय चास में 09 से 13 फरवरी तक आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन सभी विषयों के लिए 40 शिक्षकों का चयन किया गया है। इसमें अंग्रेजी विषय के लिए श्री महावीर जी उच्च विद्यालय बिजुलिया के प्रदीप कुमार साेरेंग, मार्डन उच्च विद्यालय गोमिया की सविता कुमारी, नेहरू उच्च विद्यालय स्वांग के परमजीत सिंह, +2 उच्च विद्यालय कसमार के विजय नारायण पाठक, उच्च विद्यालय बांधडीह के शशिभूषण पांडेय, क्षेत्रनाद उच्च विद्यालय हरनाद के राजवल्लभ तांती, राजकीयकृत उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा के सुशीला सिन्हा, भूषण उच्च विद्यालय नावाडीह के रघुनंदन राय, उच्च विद्यालय दुग्दा के शगुपता आफरीन, सर्वोदय उच्च विद्यालय पिण्ड्राजोरा के सुरेश प्रसाद आजाद आदि को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञान विषय के 15 शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
जिलाशिक्षा पदाधिकारी ने विज्ञान विषय में राकीयकृत उच्च विद्यालय टांडबालीडीह के सुषमा कुमारी, रामरुद्र +2 उच्च विद्यालय चास के हरेकृष्ण वागभट्ट, नेहरू उच्च विद्यालय स्वांग की नूतन कुमारी, उच्च विद्यालय बांधडीह के अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, उच्च विद्यालय दांतू की सरिता कुमारी, राकीयकृत उच्च विद्यालय भंेडरा के बोमकेश अश, जनता उच्च विद्यालय पुण्डरू के एहतेशाम उज्जमां, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय चास की अमिता, आदिवासी उच्च विद्यालय छप्परगढ़ा के नंदकिशोर प्रसाद, एसएमजे उच्च विद्यालय बिजुलिया की गायत्री कुमारी, रामरुद्र +2उच्च विद्यालय चास की नीरज कुमारी, केजीबीभी चास की दीपाली कुमारी, जरीडीह की शशिवाला सिंह, गोमिया की अनिता, नावाडीह के प्रिया कुमार का चयन किया गया है। इसके अलावा गणित विषय के लिए एसएमजे उच्च विद्यालय बिजुलिया के जयप्रकाश उपाध्याय, नेहरू उच्च विद्यालय स्वांग के अरविंद प्रसाद, +2उच्च विद्यालय कसमार के फारूख अंसारी, उच्च विद्यालय बांधडीह के योगेश चंद्र आदि थे।
जिले के 40 शिक्षकों को रामरुद्र +2 उच्च विद्यालय चास में मिलेगा प्रशिक्षण