पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली से लौटकर आए आप कार्यकर्ताओं का स्वागत किया

दिल्ली से लौटकर आए आप कार्यकर्ताओं का स्वागत किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको आम आदमी पार्टी कार्यालय सेक्टर 3 में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कैम्पेनिंग कर के लौटे कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। सभी ने अपने-अपने अनुभव को विस्तार से साझा किया और कहा कि दिल्ली में 50 से अधिक सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत होने जा रही है। सबसे पहले सदस्यों को मो. मेहबूब आलम, राजेश कुमार सिंह, अदीप कुमार ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। जिला संयोजक रमाकांत वर्मा ने कहा कि दिल्ली में कार्यकर्ताओं को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है और अब उन्हें विजय जुलूस निकालने की तैयारी करनी चाहिए। दिल्ली की जीत पूरे देश को वैकल्पिक राजनीति की दिशा को एक नया आयाम देगी और पूरे देश में आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में सामने आई है। बैठक का संचालन करते हुए अदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली से लौटे कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। इसका फायदा झारखण्ड में पार्टी को मजबूत करने में मिलेगा। आम आदमी पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कहा कि 10 फरवरी को सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है। इस बार जनता ने केजरीवाल को पांच साल के लिए बहुमत देने का फैसला कर लिया है। बैठक में ज्योतिष कुमार सिंह, राहुल कुमार, विधान चन्द, मंजुला देवी, अरुण किशोर, आमीर सोहेल आदि माैजूद थे।