बाटुल को मंत्री बनाने की मांग
बोकारो|हाल हीमें झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुजरात की तर्ज पर बाइब्रेट झारखंड का जो आइडिया पेश किया है, वह काफी सराहनीय है। राज्य में स्थिर सरकार बनने के बाद अब उम्मीद की जानी चाहिए कि अब विकास की गंगा बहेगी। ये बातें चंदो में युवा भाजपा नेता रोहित नायक ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस दिशा में निजी स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। झारखंड खनिज संपन्न राज्य होने के साथ श्रमिक बहुल भी है। यहां पर नए-नए उद्योग लगेंगे तो बेरोजगारी अौर नक्सलवाद की समस्या से भी निजात मिलेगी। राज्य से काम की तलाश में बाहर जाने को मजबूर युवक-युवतियों को अपने घर में ही रोजगार मिलेगा। राज्य का पिछड़ापन दूर करने के लिए सरकार को नए निवेश की जरूरत है। यह निवेश बाइब्रेट झारखंड जैसे कार्यक्रमों से ही आएगा।