- Hindi News
- प्रामाणिक समाज को मिले अनुसूचित जाति का दर्जा : गुलाब
प्रामाणिक समाज को मिले अनुसूचित जाति का दर्जा : गुलाब
बोकारो|प्रामाणिक समाजने सरकार से इस जाति को अनुसूचित जाति की सूची में सूचीबद्ध करने की मांग है। रविवार को स्थानीय सिटी पार्क में प्रामाणिक समाज का पारिवारिक मिलन सह वनभोज समारोह को संबोधित करते हुए कॉ. गुलाब चंद्र ने कहा कि प्रामाणिक समाज के लोगों को एकजुट होकर इसके लिए आंदोलन करना होगा तभी उन्हें एनेक्चर वन से एससी का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षित करने के लिए उन्हें पुरजोर प्रयास करना होगा।