पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकतांत्रित बेरोजगार मोर्चा की बैठक

लोकतांत्रित बेरोजगार मोर्चा की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| लोकतांत्रिकबेरोजगार मोर्चा की बैठक केंद्रीय कार्यालय, बालीडीह में हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश झा ने की। बैठक में झा ने कहा कि बोकारो प्रबंधन जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विस्थापितों को तोड़ने की साजिश कर रही है। जनप्रतिनिधि प्रबंधन के साथ मिलकर जमीन की बंदरबांट और ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने चतुर्थ वर्ग की नौकरी से विस्थापितों को बेदखल किया है। चतुर्थ वर्ग की बहाली विस्थापितों के लिए आरक्षित हो, वरना आंदोलन किया जाएगा। बैठक में राजेश मुर्मू, लालबाबू सोरेन, गोपी रजवार, अविनाश सिंह आदि उपस्थित थे।