पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के कई मामलों का आरोपी धराया

चोरी के कई मामलों का आरोपी धराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। बालीडीह पुलिस ने बीते दिनों आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों में चोरी के आरोपी को कटका से धर दबोचा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने सेक्टर एक स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता में कई खुलासे किए।

उन्होंेने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम विक्रम किस्कू उर्फ लाेनू उर्फ अनिल मुर्मू उर्फ आनंदो (26) है। वह मूलत: जरीडीह थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ के बेलडीह गांव का रहने वाला है। इसे पकड़ने के लिए बालीडीह पुलिस और तकनीकी टीम ने छापामारी कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उसके पास से एक बैग बरामद किया गया, जिसमें चोरी के दर्जन भर मोबाइल, बैट्री चार्जर, बैट्री आदि बरामद किया गया। उसने चोरी में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। उसने कई घटनाओं की भी जानकारी दी है। छापामारी दल में तकनीकी टीम से बलेंद्र कुमार और बालीडीह से थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, सदानंद हेम्ब्रम, सुबोध सिंह शामिल थे। प्रेसवार्ता में मुख्यालय डीएसपी रजत मणि बाखला भी मौजूद थे।

आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में थी तलाश

बालीडीह थाना क्षेत्र में बीते 18 जनवरी को स्कूल मुस्लिम टोला में छह दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी हुई थी। फिर 28 जनवरी को कुर्मीडीह बाजार में न्यू मोहन ज्वेलर्स का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया। 31 जनवरी की रात पूजा टेलीकाॅम इलेक्ट्रोनिक्स में भी चोरी हुई। इसमें चोरों ने 45 हजार कैश और दर्जन भर से ज्यादा नए पुराने मोबाइल की चोरी कर ली थी।

छानबीन के बाद और खुलासे : एसपी

एसपी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी इसके पहले भी जेल जा चुका है। घटनाओं में एक गैंग भी शामिल है। इसमें अभी गहनता से जांच होनी बाकी है। छानबीन के बाद इसमें और भी खुलासे होंगे। कई आरोपियों को पकड़ना बाकी है। उन्होंने बालीडीह थाना पुलिस को इन मामलों में गहनता से छानबीन करने की हिदायत दी है। उन्हाेंने कहा कि सभी पहलुओं की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।

छापामारी में बैग सहित कई सामान बरामद किए गए
बालीडीह पुलिस तकनीकी टीम ने की कार्रवाई।