नगर निगम चुनाव को लेकर हुआ विमर्श
मजदूरों को जोड़ने पर चर्चा
बोकारो| सामाजिकसंगठन नई क्रांति की बैठक महावीर चौक, चास में हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक विष्णु हालदार ने की। इस अवसर पर हालदार ने कहा कि चास में काफी समस्याएं हैं। बिजली, पानी, सड़क, नाली आदि की समस्या से लोग त्रस्त हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए नई क्रांति द्वारा चास नगर निगम के चुनाव में गोउर बाउरी को मेयर पद के लिए उतारा जाएगा।