पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में लगी आग, हुआ हजारों का नुकसान

घर में लगी आग, हुआ हजारों का नुकसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। सिटीथाना क्षेत्र के सेक्टर दो डी के आवास संख्या 1-309 की छत पर बने आउटहाउस में शाम पांच बजे अचानक आग लग गई। इसमें हजारों रुपए मूल्य का सामान जल गया। वह आवास एलआईसी अभिकर्ता कालीकांत मिश्रा का है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट से बताया जा रहा है। आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। आग इतनी इतनी जबरदस्त थी कि मकान की दीवारों में दरार गई। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसमें वाशिंग मशीन, कपड़े, बेड, बक्सा, टेबल, पंखा आदि जल गए।