पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज के अभिन्न अंग हैं डाककर्मी : विरंची

समाज के अभिन्न अंग हैं डाककर्मी : विरंची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। भारतीय डाक विभाग और पोस्टमैन समाज के अभिन्न अंग हैं। पूरे देश में डाकिया घर-घर को जोड़ने में सदियों से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह बातें बोकारो के विधायक विरंची नारायण ने अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पी चार के एक दिवसीय सम्मेलन में बताैर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि सुख हो या दुख, पोस्टमैन आज भी देश में संचार का सबसे सशक्त माध्यम है। देश के हर कोने में भारतीय डाक विभाग की पहुंच है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने छात्राओं के स्वागत गीत के उपरांत अतिथियों का स्वागत शाल ओढ़ाकर की गई।

नई कमेटी का गठन किया

सम्मेलन15 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया। अमर कुमार मिश्रा को संघ का सचिव, वीरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष, कौशल कुमार उपाध्याय को सहायक सचिव बनाया गया है जबकि सी मंडल, टी महतो एस महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नहीं हो ठेकेदारी प्रथा

रविवार को सेक्टर टू स्थित प्रधान डाकघर में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पी फोर यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में दिल्ली से आई यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव आर सीतालक्ष्मी ने कहा कि डाक विभाग में ठेकेदारी को लागू नहीं होने देंगे।