पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक कार्य के लिए संकल्पित है क्लब

सामाजिक कार्य के लिए संकल्पित है क्लब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंसक्लब अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए गरीबों की सेवा करने के लिए कृतसंकल्प है। बोकारो लायंस क्लब पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है। यह बातें बोकारो लायंस क्लब के अध्यक्ष जगमोहन सिंह ने लायंस क्लब के पहले रीजनल सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि क्लब ने गरीबों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर, कंबल वितरण, बच्चों के बीच पाठ्यसमाग्री आदि का वितरण समय-समय पर कर रहा है।

लायंस क्लब के सदस्यों ने हिस्सा

रविवारको सेक्टर तीन बी स्थित लायंस क्लब के सभागार में लायंस क्लब के पहले रीजनल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सचिव भानू गिरि ने की। सम्मेलन में जोन तीन के गोविंदपुर, धनबाद, वलियापुर, रांची लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बोकारो लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में आए विभिन्न लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने क्लब द्वारा गरीबों के लिए चलाए जा रहे सामाजिक कार्याें को विस्तार से बताया।