चालकों का होगा एक लाख बीमा
बोकारो| छोटानागपुरपरिवहन कामगार यूनियन का वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज स्थानीय सिटी पार्क में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चौबे ने तथा संचालन महामंत्री सलीमुद्दीन उर्फ छोटू खान ने की। सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. सीके ठाकुर ने वाहन चालकों एवं उप चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे राज्य के चालक, उपचालक एक होकर यूनियन का साथ दें तो यूनियन सरकार से वार्ता कर सभी सुविधा उपलब्ध करा सकता है। यूनियन के महामंत्री पूरे राज्य में संगठन का विस्तार कर रहे हैं। जो चालक यूनियन के सदस्य होंगे उन्हें एक लाख का बीमा लाभ दिया जाएगा।